राष्ट्रपति बश्शार असद ने कल अमरीकी कांग्रेस और ब्रिटेन की कंज़र्वेटिव पार्टी के प्रतिनिधियों से अलग अलग भेंट में कहा कि सरकार नए क़ानून बनाकर तथा आदेश जारी कर जनता की सहीं मांगों को पूरा करेगी। इन प्रतिनिधिमंडलों ने सीरिया में सुरक्षा व शांति बनी रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए,कहा कि सीरिया में जारी स्थिरता से क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की भूमि समतल होगी। ज्ञात रहे कल दमिश्क़ में सौ से अधिक सीरियाई हस्तियों ने कि जिनका किसी भी गुट या दल से संबंध नहीं है बैठक कर इस देश के संकट से निपटने के मार्गों की समीक्षा की।
28 जून 2011 - 19:30
समाचार कोड: 250222
राष्ट्रपति बश्शार असद ने कल अमरीकी कांग्रेस और ब्रिटेन की कंज़र्वेटिव पार्टी के प्रतिनिधियों से अलग अलग भेंट में कहा कि सरकार नए क़ानून बनाकर तथा आदेश जारी कर जनता की सहीं मांगों को पूरा करेगी।